Uncategorised

Bizaur Corruption : फर्जी परिवहन कांड में बड़ा खुलासा, पिकअप और ऑटो के नाम पर स्कूटी-बाइक के नंबर मिले

Advertisement

बिलासपुर। जिले के बिजौर संकुल में पुस्तक, खेल सामग्री व अन्य सामान के फर्जी परिवहन की आड़ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। बिहार में हुए चारा घोटाले की तर्ज पर इस मामले में भी पेश किए गए फर्जी बिलों में जिन वाहनों को पिकअप व ऑटो दर्शाया गया है, उनके नंबरों की जांच में ये स्कूटी व बाइक पाए गए हैं।

बहरहाल कुल 4 लाख 88 हजार की गड़बड़ी में पूर्व प्राचार्य व संकुल समन्वयक की कारगुजारी सामने आई है। पूरी जांच से और भी राज खुल सकते हैं और आंकड़ा भी बढ़ सकता है। बिहार के चारा घोटाला मामले की जांच में पता चला था कि पशु आहार के परिवहन के लिए जिन वाहनों का उपयोग होना दर्शाया गया था, असल में उनके नंबर स्कूटर व मोटरसाइकिलों के पाए गए थे। जिले के बिल्हा ब्लाक के संकुल केंद्र बिजौर में भी ठीक तरह की गड़बड़ी की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button