बालोद जिले को मिली एक और बड़ी उपलब्धि : ग्राम दुधली में होगा प्रथम नेशनल रोवर–रेंजर जंबूरी का भव्य आयोजन

बालोद जिले को लगातार मिल रहे उपलब्धियों की फेहरिस्त में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के वृहद एवं भव्य आयोजन के माध्यम से एक और महत्वपूर्ण उलपब्धि जुड़ने जा रही है।
जिले में आयोजित इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका के द्वारा शुक्रवार 09 जनवरी को अपरान्ह 12.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन करेंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट के रूप में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, भारतीय स्काउट गाइड के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डाॅ. केके खण्डेलवाल सहित संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिला भेड़िया,
गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद के अलावा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष कांति सोनबरसा, भारत स्काउट गाइड के मुख्य राज्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी एवं ग्राम पंचायत दुधली की सरपंच पिलेश्वरी नेताम उपस्थित रहेंगी।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जंबूरी कांउसिल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को राष्ट्रीय आयोजन के गरिमा के अनुरूप भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने तथा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आगंतुकों को जरूरी सुविधाओं की उलपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।
इसके अलावा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। इस 05 दिवसीय आयोजन के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर मार्च पास्ट एवं क्लोजिंग सेरेमनी के अलावा एथेनिक फैशन शो, एडवेंचर एरिया, वॉटर स्पोर्ट्स, उप शिविर गतिविधियां, ओवरनाइट हाइक, बौद्धिक गतिविधियां, कैप फायर, रोड कैम्प फायर, राज्य प्रदर्शनी, कैंप क्राफ्ट, आदिवासी कार्निवल, स्टेट गेट, राष्ट्रीय युथ डे, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, मास ट्री प्लांटेशन, मार्च पास्ट, आपदा प्रबंधन, बैंड प्रतियोगिता, कलर पार्टी, युवा सांसद, फॉक डांस, बैकवुडमेनें कुक, क्विज प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जंबूरी स्थल में प्रतिभागियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों तथा आगंतुकों को खाद्य एवं आवश्यक सामग्रियों की उलपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जंबूरी मार्केट का भी निर्माण किया गया है।












