Uncategorised

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में नेहा कक्कड़, गाने के साथ बढ़ा विवाद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Neha Kakkar: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके गानों का खुमार ऑडियंस के सिर चढ़कर बोलता है. नेहा कक्कड़ के गानों के बिना कोई भी पार्टी या शादी अधूरी सी लगती है. सिंगर एक बार फिर चर्चाओं में हैं लेकिन इस बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. नेहा कक्कड़ का हाल ही में नया गाना ‘कैंडी शॉप’ रिलीज हुआ है, जिसे लेकर सिंगर विवादों में आ गई हैं. हालांकि ये गाने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है और ट्रेंडिंग बन चुका है. लेकिन गाने में नेहा कक्कड़ के डांस पर विवाद खड़ा हो गया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है मामला?

नेहा कक्कड़ जहां अपने गानों से ऑडियंस के दिलों पर राज करती हैं, वहीं इस बार उनके कैंडी शॉप को देखकर ऑडियंस का माथा ठनक गया है. दरअसल इस गाने में नेहा कुछ ऐसे डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं और ऑडियंस नेहा के डांस को अश्लील बता रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने तो नेहा पर भारतीय संस्कृति को खराब करने तक का आरोप लगा दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं.

टोनी कक्कड़ भी गाने में आए नजर

‘कैंडी शॉप’ गाने में नेहा कक्कड़ के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ भी नजर आ रहे हैं. टोनी ने ही इस गाने को प्रोड्यूस भी किया है. वहीं इस गाने में टोनी कक्कड़ ने मराठी भाषा का भी इस्तेमाल किया है. लेकिन इस गाने में ‘लॉलीपॉप’ शब्द का इतनी बार इस्तेमाल किया गया है कि लोगों को बाकी लिरिक्स समझ ही नहीं आए. नेहा कक्कड़ के डांस को लोग सेलेना गोमेज और कई कोरियन सिंगर्स के स्टाइल की कॉपी बता रहे हैं. कुछ लोगों ने तो नेहा कक्कड़ को ढिंचैक पूजा से भी कंपेयर कर दिया है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button