छत्तीसगढ़संपर्क

12 जूलाई 2020 “199 बटालियन” सीआरपीएफ पेड़ लगाओ जीवन बचाओ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/दिनांक 12 जूलाई 2020 को पेड़ लगाओ अभियान के क्रम में 199 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में 530 पौधों का रोपण किया गया जिसमें 120 पौधे केशकुतुल, 100 ग्राम पिनकोंडा, 100 ग्राम कर्रेमारका, 100 ग्राम फूलगट्टा तथा 110 ग्राम पातुरपारा में लगाए गए। जिसमें सीताफल , अमरुद, नींबू , आंवला , साम्भर स्टिक , काजू , पपीता , इत्यादि पोधे लगाए गए। सीआरपीएफ सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण बचाने के लिए भी अच्छा काम कर रही है । इस वर्ष अब तक 4500 से अधिक पौधे इस वाहिनी के द्वारा लगाए जा चुके हैं । यह अभियान श्री सुनील कुमार रंजन द्वितीय कमान अधिकारी 199 बटालियन सीआरपीएफ के दिशानिर्देशों के अनुरूप अलग-अलग गांवो में चलाया गया । वृक्षारोपण के मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों के अभाव में आज का वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है। इसका प्रभाव सभी जीव धारियों पर पड रहा है। वृक्ष वायु के प्राकृतिक शोधक होते हैं ,यह वायु के हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण करके लाभदायक ऑक्सीजन छोड़ते हैं ।ऑक्सीजन ही जीवन है और जीवधारी उसे लेकर जीवित रहते हैं ।इसलिए वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व है । वृक्षारोपण और उनके संरक्षण से सृष्टि को भावी विनाश से बचाया जा सकता है ।वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। वृक्ष धरती का अमूल्य संपदा के समान है। वृक्षों के कारण ही मनुष्य को अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते हैं। अतः पृथ्वी पर वृक्षों की पर्याप्त संख्या में होना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से भी अपील किया गया कि सभी लोग अपने अपने हाथों से एक- एक पेड लगावें, ताकि वृक्षों के अभाव में वातावरण प्रदूषित होने से रोका जा सके। मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान श्री सुनील कुमार रंजन, श्री अरुण कुमार तिवारी, उप कमांडेंट, श्री सुमन कुमार, उप कमांडेंट, श्री सीटी अनल, सहायक कमांडेंट, श्री नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट श्री गालिब मुस्तफा चौधरी, सहायक कमांडेंट श्री कपिल खाण्डल सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार सहायक कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने एक साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button