Uncategorised

26 तक ‘कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़’ हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के आदेशानुसार जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक पंजाबी पैलेस सेक्टर-05 गणेश मंदिर के सामने भिलाई में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  गजेन्द्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद  विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक  देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई के महापौर  नीरज पाल, अध्यक्ष छ.ग.राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन संघ  भोजराम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, शक्ति, चंद्रपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, खैरागढ़ एवं दुर्ग जिलों के लगभग 25 बुनकर संस्थान भाग लेंगे। यहां भारत सरकार के सिल्क बोर्ड से प्रमाणित पुरस्कार प्राप्त बुनकरों एवं फैब इंडिया से जुड़े कारीगरों द्वारा निर्मित आधुनिक डिजाइनों वाले कोसा व कॉटन के स्वदेशी, स्वास्थ्य के अनुकूल वस्त्रों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button