Uncategorised

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, अनाब-सनाब खर्चें, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन लाभप्रद बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, लेकिन लाभांवित होंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी लेकिन आगे चलकर वो सुखद समाचार बन सकता है। तो डिस्टर्बिंग फेज है, लेकिन अच्छा होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में मन-माफिक समाचार नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी आपका अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात बहुत अच्छी नहीं रहेगी। कुछ अजीब सा हो सकता है। मन-माफिक नहीं हो सकता है। नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा। अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें, क्योंकि नुकसान संभव है, अगर भावुकता में आएं और भावुक बने हुए हैं तो भावुकता में ही निर्णय लेंगे ऐसा दिखता है तो बचकर पार करें। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है इसलिए बड़े गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में परेशानी होगी। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम थोड़ा सा कम रंग लाएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं, इसलिए जुआ, सट्टा, लॅाटरी इत्यादि में पैसे न लगाएं। इन्वेस्टमेंट से अभी बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा नहीं दिख रहा है। बहुत ध्यान रखिए। आय की स्थिति बहुत स्ट्रांग है आपकी। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button