Uncategorised

शहर में आयकर की बड़ी कार्रवाई: कोयला कारोबारी प्रवीण झा के फील ग्रुप पर छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर । गुरुवार सुबह शहर में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोयला व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई की खबर फैलते ही व्यापारिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की बड़ी टीम सुबह अचानक शहर पहुंची और फील ग्रुप के कार्यालय, आवास एवं फैक्ट्रियों में सघन जांच शुरू कर दी। एसआईआर सर्वे टीम के स्टीकर लगी गाड़ियां विभिन्न स्थानों पर देखी गईं। विभाग की अलग-अलग टीमें एक साथ कई ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

प्लांट और आवास पर भी जांच

घुटकू स्थित प्लांट और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। यहां कंप्यूटर हार्ड डिस्क, फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे से अधिकारी दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं। हालांकि, अब तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button