Uncategorised

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026: शांति, सद्भाव और विकास का संदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ

नारायणपुर। आज अबूझमाड़ की पावन धरती पर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाफ मैराथन में सहभागिता करते हुए धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सांकेतिक रूप से स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को दिए जाने वाले मैडल का भी अनावरण किया।

अबूझमाड़ से शांति और विकास का सशक्त संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही अबूझमाड़ है, जहाँ कभी आम नागरिक और जवानों का पहुँचना भी कठिन था, लेकिन आज हजारों लोग सकारात्मक वातावरण में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने युवा वर्ग के जोश और उत्साह को बस्तर में माओवाद से मुक्ति की दिशा में प्रगति का संकेत बताया।

मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की नीतियों और नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का समूल उन्मूलन लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों के बलिदान और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि उनका साहस बस्तर में शांति और विकास की मजबूत नींव का आधार है।

351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में बस्तर में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, साथ ही नए विकास कार्यों की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण पिछले चार दशकों में विकास रुका रहा, लेकिन अब बस्तर में विकास की गंगा निरंतर बहेगी।

हाफ मैराथन में देश-विदेश से 10 हजार से अधिक धावक

यह 21 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन नारायणपुर से बासिंग तक आयोजित की गई, जिसमें देश-विदेश से आए 60 से अधिक विदेशी प्रतिभागियों समेत बस्तर संभाग, प्रदेश और अन्य राज्यों के 10,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। मैराथन से पूर्व हाईस्कूल परिसर में जुंबा वॉर्मअप कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

आत्मसमर्पित माओवादी भी बने भाग

इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि आत्मसमर्पित माओवादी युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति और मुख्यधारा में लौटने का संदेश देते हुए मैरेथन में सहभागिता की। नारायणपुर की अबूझमाड़िया जनजाति और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।

मुख्यमंत्री के साथ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाई सलाम, वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी, मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी पी. सुंदरराज, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक राबिनसन गुरिया, जिला सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button