Uncategorised
रायगढ़ में नाली में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला समृद्धि कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित नाली में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान और विवरण
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अविनाश शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सारंगढ़ का निवासी था और वर्तमान में रायगढ़ के चांदमारी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अविनाश शर्मा बीती रात लगभग 9 बजे फोन पर गाली-गलौज करते हुए देखा गया था। वह पास ही ड्राइवरी का कार्य करता था।












