Uncategorised

असम में इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन, पीएम मोदी की मौजूदगी में उतरे राफेल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य असम अब उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जहां हाईवे पर वायुसेना के बड़े विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर विकसित इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का निरीक्षण किया और स्वयं यहां पहुंचे।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल समेत अन्य विमानों ने हाईवे पर सफल लैंडिंग की। ‘जय हो’ की धुन के बीच विमानों के उतरने का दृश्य बेहद रोमांचक रहा। प्रधानमंत्री इस दौरान आसमान में उड़ान भरते और उतरते विमानों को निहारते रहे।

हाईवे पर बड़े सैन्य विमानों की लैंडिंग का नजारा स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बना रहा। इस सुविधा के शुरू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में वायुसेना को सामरिक मजबूती मिलेगी। कठिन हालात या युद्ध जैसी स्थिति में यह स्ट्रिप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी और पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button