Uncategorised

रायगढ़: खरसिया क्षेत्र में युवक को जिंदा जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना 16-17 फरवरी की दरम्यानी रात की है। मंगलवार सुबह मौहापाली के भांटापारा मोहल्ले में एक युवक अधजली हालत में मिला। उसकी पहचान चपले निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई।

परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रेफर किया गया। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि युवक करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुका था।

मामा के घर से लौटते समय हुई वारदात

मृतक के मामा शत्रुघन पटेल के अनुसार, शिव प्रसाद सोमवार शाम बैंक के काम से मौहापाली आया था। बैंक से रकम नहीं निकलने पर वह मामा के घर गया, जहां भोजन करने के बाद रात करीब 10:30 से 11 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोका। सुबह ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी।

दो युवकों पर शक

घटना के बाद पुलिस ने गांव की गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मृतक को आखिरी बार गांव के दो युवकों के साथ देखा गया है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि मारपीट के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। परिवार ने गांव के दो युवकों पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि वे अक्सर रात में राहगीरों को रोकते थे।

पुलिस जांच जारी

खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि युवक अधजली हालत में मिला था और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button