सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक, दर्जनों नागरिकों की मौत का दावा

काबुल। अफगानिस्तान ने सीमावर्ती प्रांतों में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि इन हमलों में दर्जनों नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
तालिबान के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने कहा कि बीती रात Nangarhar Province और Paktika Province में पाकिस्तान ने अचानक एयर स्ट्राइक की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नांगरहार में एक आवासीय इमारत पर हमले के दौरान करीब 23 लोगों का परिवार मलबे में दब गया। अब तक चार लोगों को ही बाहर निकाला जा सका है। तालिबान का कहना है कि बेरमाल और आरगुन जिलों में भी हवाई हमले किए गए।
पाकिस्तान का पक्ष
इस्लामाबाद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ये कार्रवाई पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के जवाब में की गई। पाकिस्तान का दावा है कि Khyber Pakhtunkhwa के बन्नू इलाके में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हमला और बन्नू की घटना समेत कई आतंकी घटनाओं के पीछे “फितना अल ख्वारिज” (एफएके) से जुड़े तत्वों का हाथ है, जिन्हें कथित तौर पर अफगानिस्तान स्थित संचालकों का समर्थन प्राप्त है। बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के पास इसके पुख्ता सबूत हैं।
तालिबान की प्रतिक्रिया
ज़बिउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर अफगान हवाई क्षेत्र में घुसपैठ और मासूम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को जवाब देने का अधिकार है और उचित समय पर प्रतिक्रिया दी जाएगी।
दोहा समझौते का हवाला
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह तालिबान शासन से Doha Agreement के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने को कहे, ताकि अफगान भूमि का उपयोग अन्य देशों के खिलाफ न हो। मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए यह आवश्यक है, हालांकि नागरिकों की सुरक्षा पाकिस्तान की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






