Uncategorised

डोंगरगढ़ अंधे कत्ल का खुलासा: पत्नी की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement

चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, सिर पत्थर से कुचलकर की गई थी निर्मम वारदात

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में मिली अज्ञात महिला की लाश की पहचान मोतीपुर रविदास नगर निवासी पूर्णिमा नेताम (35) के रूप में हुई थी। अब इस मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

22 फरवरी को मिला था शव

22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भैंसरा के पास नदी किनारे एक महिला की लाश पड़ी है। जांच में सामने आया कि महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने पति सुनील वंजारी की तलाश शुरू की, जिसका मोबाइल घटना के बाद से बंद था।

फरारी के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तारी

संदेह के आधार पर पुलिस टीम दल्लीराजहरा भेजी गई, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में उसके डोंगरगांव में होने की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी कारण उसने अपने दोस्त ज्योतिष सिंह नेताम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद सुनील ने खून से सने कपड़े अपने दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने के लिए दिए, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में

  • सुनील वंजारी (पति)
  • ज्योतिष सिंह नेताम (सह आरोपी)
  • नीलकंठ साहू (साक्ष्य छुपाने में सहयोग)

को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button