Uncategorised

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया है।

कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया था। वह स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।


जिम्बाब्वे मैच से पहले मिली थी गंभीर खबर

रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले पिता की तबीयत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली थी। इस वजह से वह बीच टूर्नामेंट घर लौट गए थे। हालांकि, मैच से पहले वह दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे।

खानचंद्र सिंह लंबे समय से लिवर कैंसर से लड़ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई थी। अब उनके निधन की खबर ने परिवार और प्रशंसकों को गहरे शोक में डाल दिया है।


टीम में उपलब्धता पर संशय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका में अहम खिलाड़ी माने जा रहे थे। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया, जिन्होंने 15 गेंदों में 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

रिंकू का टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और उन्होंने मैच से पहले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था।

पिता के निधन के बाद अब उनकी आगे की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button