अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 12 मई। परिचित रिश्तेदार ने घर में अकेला पाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही रायगढ़ पुलिस ने थाना कापू क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पति को बहाने से बाहर भेजकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
थाना कापू में 10 मई 2026 को स्थानीय महिला ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 दिसंबर 2025 की शाम वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान परिचित रिश्तेदार सुधीर किस्पोट्टा उनके घर पहुंचा और महिला के पति को पैसे देकर दूसरे गांव शराब लाने के बहाने भेज दिया।
कुछ देर बाद पति के घर से जाने पर आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके विरोध के बावजूद बलपूर्वक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
लोक लाज के भय से महिला ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन बाद में साहस जुटाकर थाना पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी को हिरासत में लेकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
महिला की शिकायत पर थाना कापू में आरोपी सुधीर किस्पोट्टा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 64(2)(f) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया गया।
रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पखनाकोट निवासी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर किस्पोट्टा उम्र 54 वर्ष निवासी पखनाकोट, थाना कापू, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता—एसएसपी शशि मोहन सिंह
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button