रायगढ़

मरीन ड्राइव निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिक्चर मशीन केलो नदी में गिरी; चालक की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। शहर के प्रगतिनगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मरीन ड्राइव परियोजना के दौरान गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण कार्य में लगी एक मिक्चर मशीन अनियंत्रित होकर केलो नदी में जा गिरी, जिससे चालक वाहन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और श्रमिकों ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

वाहन में दबा रह गया चालक, बचाव के बाद भी नहीं बची जान

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विश्वनाथ नगेसिया उर्फ विजय (25) निवासी ग्राम चितापाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह ठेकेदार संजय केडिया के अधीन मिक्चर मशीन चालक के रूप में कार्यरत था और इन दिनों जूटमिल क्षेत्र के प्रगतिनगर में चल रहे मरीन ड्राइव निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से वह कार्यस्थल पर मशीन चला रहा था। दोपहर में मटेरियल तैयार कर मशीन को आगे ले जाते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे केलो नदी में जा गिरा।

श्रमिकों ने दी सूचना, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

घटना को देख मौके पर मौजूद श्रमिकों ने तुरंत ठेकेदार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श्रमिकों की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे वाहन का संतुलन बिगड़ना या तकनीकी खराबी कारण माना जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button