Uncategorised
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज

अहमदाबाद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार, 8 मार्च को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मुकाबला देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारत ने फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 7 रन से हराया। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से आसानी से मात दी। दोनों टीमों की नजरें पहली टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर टिकी हुई हैं।
फाइनल में इन 3 फैक्टर्स का हो सकता है बड़ा असर
1. पावरप्ले में टीम इंडिया की बैटिंग
- पूरे टूर्नामेंट में भारत को पहले 6 ओवरों में विकेट गिरने की समस्या रही।
- ओपनर अभिषेक शर्मा की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही; वह 3 बार डक पर आउट हुए और बीमारी के कारण एक मैच से बाहर रहे।
- हालाँकि, अभिषेक ने बाद में हाफ सेंचुरी बनाकर वापसी की।
- संजू सैमसन की वापसी ने टॉप ऑर्डर को मजबूती दी।
- सेमीफाइनल में सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली।
- नंबर 3 पर आकर ईशान किशन ने खुद को अच्छी तरह ढाल लिया।
अगर सैमसन और किशन पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देते हैं, तो भारत को बड़ा फायदा होगा। लेकिन अगर जल्दी विकेट गिरते हैं, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ सकता है।






