Uncategorised
भारत ने बांग्लादेश को आपूर्ति किया 5,000 टन डीजल, ईंधन संकट के बीच अहम कदम

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का आज 11वां दिन है और कई देशों में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच भारत ने एक अहम रणनीतिक फैसला लेते हुए बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल की आपूर्ति की है। यह खेप बांग्लादेश के लिए भारत के साथ किए गए लंबी अवधि के समझौते का हिस्सा है।
बांग्लादेश के लिए भारत की डीजल आपूर्ति
- बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने एएनआई को बताया कि भारत के साथ उनके समझौते के तहत प्रति वर्ष बांग्लादेश को कुल 180,000 टन डीजल पाइपलाइन के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा।
- अभी जो खेप बांग्लादेश पहुंची है, वह 5,000 टन की है और यह सालाना समझौते का हिस्सा है।
- समझौते के अनुसार, अगले छह महीनों में बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल का आयात होना है।
भविष्य की आपूर्ति
- रहमान ने कहा कि आज की खेप के बाद अगले दो महीनों के भीतर शेष डीजल भी आयात कर लिया जाएगा।
- इस आपूर्ति से बांग्लादेश में ईंधन की कमी को कम करने में मदद मिलेगी और मिडिल ईस्ट की जंग के चलते उत्पन्न संकट से निपटने में सहयोग मिलेगा।






