छत्तीसगढ़
CG Dharma Swatantrya Bill: सीएम विष्णुदेव बोले- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक से अवैध धर्मांतरण पर लगेगी लगाम

CG Religion Bill 2026: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किये जाने पर कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर लगाम लगेगी।
CG Religion Bill 2026: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किये जाने पर कहा कि इससे अवैध धर्मांतरण पर लगाम लगेगी। वहीं यह विधेयक राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक संतुलन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए माँ दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है।






