खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया, अरुण जेटली स्टेडियम में लगातार दूसरी जीत

Advertisement

नई दिल्ली |IPL के 8वें मैच में Delhi Capitals ने 5 बार की चैंपियन Mumbai Indians को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह दिल्ली की लगातार दूसरी जीत रही। मुकाबला शनिवार को Arun Jaitley Stadium में खेला गया, जहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई की पारी में सूर्यकुमार और रोहित का योगदान
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम के लिए स्टैंड-इन कप्तान Suryakumar Yadav ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं Rohit Sharma ने 35 रन बनाए। इसके अलावा नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने नाबाद 18 रन जोड़े।

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में Mukesh Kumar ने 2 विकेट लिए, जबकि Axar Patel, T Natarajan, लुंगी एनगिडी और विपराज निगम को 1-1 सफलता मिली।

दिल्ली की दमदार रनचेज़
163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर Sameer Rizvi ने शानदार 90 रनों की पारी खेली, जो उनकी लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन बनाए।

मुंबई के लिए दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने नीतीश राणा को रन आउट किया।

हार्दिक पंड्या नहीं खेले मैच में
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान Hardik Pandya इस मुकाबले में नहीं खेले। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने संभाली। मैच के बाद बताया गया कि हार्दिक पूरी तरह फिट नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button