छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल 2026 तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर | भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित युवाओं के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती
अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस, नियमित कैडर भर्ती, धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे पद शामिल हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पदानुसार कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा।

शारीरिक मानक और अन्य जानकारी
विभिन्न पदों के अनुसार ऊंचाई, वजन और सीने के मानक अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास, नवा रायपुर से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम (मोबाइल 9424184279) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button