छत्तीसगढ़

सचिन तेंदुलकर परिवार का अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र दौरा, बम्हनी और गनियारी गांव में बच्चों से की मुलाकात

Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के परिवार का अचानक दौरा चर्चा का विषय बना रहा। उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने जिले के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों का भ्रमण किया।

अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दौरा
परिवार ने अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बम्हनी गांव और गनियारी गांव का दौरा किया। यह क्षेत्र दुर्गम होने के कारण यहां पहुंचना सामान्यतः कठिन माना जाता है।

बम्हनी और गनियारी गांव में पहुंची टीम
डॉ. अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया ने पहले गनियारी गांव स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग केंद्र का निरीक्षण किया, इसके बाद बम्हनी गांव के फुलवारी केंद्र पहुंचे।

बच्चों से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल
फुलवारी केंद्र में परिवार ने छोटे बच्चों को गोद में लेकर उन्हें भोजन कराया और दुलार किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

गनियारी केंद्र में भी उन्होंने इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

गुप्त रखा गया था पूरा दौरा
स्थानीय जानकारी के अनुसार यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। परिवार को पहले एक निजी होटल में ठहराया गया, जिसके बाद वे अचानक गांवों में पहुंचे।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल
सचिन तेंदुलकर के परिवार को अपने बीच देखकर स्थानीय ग्रामीण और परिजन बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरे को सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button