Uncategorised

महासमुंद में निःशुल्क AC-फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण शुरू, 13 अप्रैल तक बढ़ी पंजीयन की अंतिम तिथि

Advertisement

महासमुंद। Bank of Baroda ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), महासमुंद द्वारा गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए जिले के युवाओं के लिए AC एवं Refrigerator Repairing का 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 09 अप्रैल 2026 से संस्थान परिसर में संचालित हो रहा है।

व्यावहारिक प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का अवसर
प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्हें आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

अब भी खाली हैं सीटें, जल्द करें आवेदन
संस्थान की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रशिक्षण में कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इसके बाद तिथि बढ़ाने की संभावना नहीं है।

कहां और कैसे करें संपर्क
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक संस्थान पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कमलेश पटेल (7999700673) और रितेश कुमार (9691089327) से संपर्क किया जा सकता है।

पता:
साराडीह रोड, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, बरौंडा बाजार, महासमुंद (छत्तीसगढ़)

यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने के साथ-साथ तकनीकी कौशल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button