छत्तीसगढ़

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुंबई से दबोचा गया बाबू खेमानी, कई राज्यों में फैला था जाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रायपुर लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 20 सटोरियों को धर दबोचा था, जो अलग-अलग राज्यों से इस नेटवर्क से जुड़े थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था और करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहा था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा चला रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की। मुंबई, ओडिशा और दुर्ग समेत कई जगहों से आरोपियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और नकदी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क का संचालन ऑनलाइन पैनल और आईडी के जरिए किया जा रहा था। मुख्य आरोपी बाबू खेमानी इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो अलग-अलग राज्यों में बैठकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button