अपराधछत्तीसगढ़

पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी: राजनांदगांव में 37 लाख का झांसा देकर 12 लाख ऐंठे, मेवात से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छुईखदान पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर को मेवात से गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया पर पुराने सिक्कों के बदले लाखों रुपये देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की।

राजनांदगांव के छुईखदान थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर फ्रॉड गिरोह के अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड आरोपी को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराना सिक्का और नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर लगभग 12 लाख रुपये की ठगी करता था। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ओल्ड कॉइन और नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की जाती थी।

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के छुईखदान थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये मिलने का लालच देकर ठगी करता था। ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए वह फर्जी सिम और अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।

आरोपी ने पुराने सिक्के और नोट के बदले 37 लाख रुपये देने का झांसा देकर प्रार्थी से लगभग 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रार्थी ने लालच में आकर 5 रुपये का पुराना नोट भेजा, जिसके बदले 37 लाख रुपये से अधिक देने का झांसा दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम फीस और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।

आरोपी ने नगद भेजने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने का भय दिखाकर भी पैसे ऐंठे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल, दो एटीएम कार्ड और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है। 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button