रायगढ़

डॉ.राजू पांडेय का असामयिक निधन छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति-विकास केडिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.30.10.22. छत्तीसगढ़ साहित्य जगत के महान साहित्यकार स्व.पंडित मुकुटधर पांडेय और स्व.पंडित लोचन प्रसाद पांडेय परिवार के नई पीढ़ी के युवा धरोहर, नामचीन लेखक और स्वतंत्र पत्रकार डॉ. राजू पांडेय जी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए युवा भाजपा नेता व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास केडिया ने इसे छत्तीसगढ़ राज्य साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

युवा भाजपा नेता ने कहा कि डॉ.राजू पांडेय नई पीढ़ी के युवा साहित्यकारों, लेखकों और स्वतंत्र पत्रकारिता करने वालों के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे जिनके लेख नियमित रूप से देश-प्रदेश के नामी-गिरामी अखबारों और पत्रिकाओं में छपा करते थे। आगे भाजपा नेता ने डॉ.राजू पांडेय के असामयिक निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ.राजू पांडेय जी अपने स्वतंत्र लेखों के माध्यम से रायगढ़ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का जो कार्य किया, उसके लिए रायगढ़ सदैव उनका ऋणी रहेगा, और दुख की इस असीम घड़ी में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतृप्त परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और ईश्वर मृत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button