छत्तीसगढ़

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक-माजदा की टक्कर में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
कोडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चिचाड़ी पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे माजदा और गिट्टी से भरे ट्रक की में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 

फरसगांव। कोडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चिचाड़ी पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे माजदा और गिट्टी से भरे ट्रक की में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए हैं। मजदूर टावर लगाने के काम के लिए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आए थे। जानकारी के अनुसार माजदा वाहन में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम अनबोर निवासी मजदूर एक कंपनी के टावर निर्माण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे थे।

गुरुवार रात करीब 10 बजे ये सभी रायपुर से सुकमा के लिए निकले थे। माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएच 3516 में छड़ भरी हुई थी, जिसके ऊपर गद्दा बिछाकर मजदूर आराम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह चिचाड़ी पुल के पास सामने से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 3314 से माजदा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद माजदा वाहन पलट गया, जिससे सभी मजदूर नीचे गिर पड़े। हादसे में कुछ मजदूर छड़ के नीचे दब गए, जबकि एक मजदूर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर दो की और एक की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों चालक फरार
हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के पहिए और छड़ के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में सीताराम राजपूत (18 वर्ष) और अनिल राजपूत (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मातादिन राजपूत (32 वर्ष) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पप्पू राजपूत (18 वर्ष) और पंचम राजपूत (21 वर्ष) घायल हैं, जिनका उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button