छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बनेगा आधुनिक क्रिकेट अकादमी, ग्रामीण-आदिवासी खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Advertisement

रायपुर/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में खेल सुविधाओं को नई दिशा देने वाला बड़ा निर्णय सामने आया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से हुई मुलाकात के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान निर्माण की मंजूरी पर आभार व्यक्त किया।

यह मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई।

5 एकड़ जमीन पर बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की भूमि में से 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान विकसित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।

ग्रामीण और आदिवासी खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

इस परियोजना से विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। आधुनिक कोचिंग, बेहतर अभ्यास सुविधाएं और पेशेवर प्रशिक्षण के जरिए खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे।

लंबे समय की मांग को मिली मंजूरी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे सरकार ने त्वरित स्वीकृति देकर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से राजनांदगांव खेल के नक्शे पर मजबूत पहचान बनाएगा।

खेल जगत के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर धरमलाल कौशिक, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक ललित चंद्राकर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के सचिव योगेश बागड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि और खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button