छत्तीसगढ़

रायपुर में बढ़ी चिंता: शराब से सिर्फ लिवर नहीं, किडनी भी हो रही फेल; डायलिसिस मरीजों में 40% मामले गंभीर

Advertisement

रायपुर। रायपुर में शराब सेवन से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई है। अब सिर्फ लिवर ही नहीं, बल्कि किडनी पर भी शराब का गहरा असर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों में करीब 40 फीसदी मामलों में शराब सेवन और उससे जुड़ी जटिलताएं सामने आई हैं।

आंबेडकर अस्पताल में बढ़े गंभीर मरीज

डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में बढ़ रहे मरीजों की हिस्ट्री ने चिकित्सकों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीज पहले से लिवर रोग से पीड़ित पाए गए, जिनकी किडनी भी प्रभावित हो चुकी है। ऐसे मरीजों को इलाज के साथ डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है।

विशेषज्ञ बोले—रिसर्च की जरूरत

डॉक्टरों का कहना है कि शराब से लिवर खराब होने के साथ किडनी डैमेज होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए विशेषज्ञ अब इस विषय पर विस्तृत अध्ययन और रिसर्च की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

प्रदेश में किडनी रोगियों की संख्या बढ़ी

छत्तीसगढ़ में किडनी की बीमारी आम होती जा रही है। मरीजों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत जिला अस्पतालों से लेकर बड़े मेडिकल संस्थानों तक निशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज

अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में अंबिकापुर के 19 वर्षीय युवक का दुर्लभ बीमारी का इलाज भी किया गया। उसकी दोनों किडनी प्रभावित हो चुकी थीं और उसे डायलिसिस पर रखा गया था। बाद में विशेषज्ञ इलाज से राहत मिली।

ट्रांसप्लांट और आधुनिक इलाज की तैयारी

विभाग में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस के साथ अन्य उपचार भी दिए जा रहे हैं। भविष्य में बच्चों के किडनी ट्रांसप्लांट और उन्नत उपचार सुविधाओं के विस्तार की तैयारी चल रही है।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि शराब पीने वाले लिवर मरीजों में किडनी खराब होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में समय रहते जांच, संयमित जीवनशैली और नशे से दूरी बेहद जरूरी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button