छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया पुस्तक ‘अविस्मरणीय यात्रा’ का विमोचन, महिला पत्रकारों की रचनात्मकता की सराहना

Advertisement

रायपुर। विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार नीरा साहू द्वारा गुजरात यात्रा पर लिखी गई पुस्तक ‘अविस्मरणीय यात्रा’ का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लेखिका को उनकी रचना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र तथा शासकीय संकल्प के लिए आभार जताया। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

पत्रकारिता और अध्ययन भ्रमण की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों के अध्ययन भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरों से पत्रकारों की दृष्टि व्यापक होती है और समाज को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा-वृत्तांत न केवल अनुभवों का संकलन है, बल्कि पर्यटन प्रेमियों के लिए भी एक उपयोगी मार्गदर्शिका साबित हो सकता है।

कई गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर सुश्री निशा द्विवेदी, सुश्री चित्रा पटेल, सुश्री लवलीना शर्मा, जनसंपर्क विभाग की उप संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुश्री संगीता लकड़ा, सुश्री आमना खातून सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button