छत्तीसगढ़

सीएम साय सख्त: कुछ ही दिनों में टूटी CC रोड पर लिया संज्ञान, जांच के आदेश

Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में बनी सीसी रोड के कम समय में क्षतिग्रस्त होने की खबर को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर को दिए तत्काल जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने Pratishtha Mamgain से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की समयबद्ध और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क का तकनीकी परीक्षण कर निर्माण सामग्री, कार्य गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था की जांच करने को कहा गया है।

गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार-अधिकारियों पर कार्रवाई

सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में गुणवत्ता में कमी, मानकों का उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द पुनर्निर्माण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूटी सड़क का त्वरित पुनर्निर्माण कर आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा दी जाए।

अन्य निर्माण कार्यों की भी होगी समीक्षा

सीएम साय ने जिले में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी विशेष समीक्षा के निर्देश दिए हैं, ताकि कहीं और ऐसी स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की मूल जिम्मेदारी है।

जनहित में समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई अनिवार्य होगी। उन्होंने सतत मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और प्रभावी गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button