छत्तीसगढ़

बिलासपुर में थाने के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक की लात-मुक्कों और डंडों से पिटाई, चाकू लेकर दौड़ा आरोपी, इलाके में दहशत

Advertisement
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में थाने से कुछ दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। युवक को लात-मुक्कों और डंडों से पीटा गया, एक आरोपी चाकू लेकर हमला करने दौड़ा।


बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब थाना क्षेत्र के आसपास भी खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। सिविल लाइन थाना से कुछ ही दूरी पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जहां लात-मुक्कों, डंडों से एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इतना ही नहीं, विवाद के दौरान एक आरोपी चाकू लेकर युवक पर हमला करने दौड़ पड़ा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला 
मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह युवक पर लगातार हमला किया जा रहा है।

पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना थाने के बेहद करीब होने के कारण पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button