छत्तीसगढ़ की एक नगरीय निकाय ऐसी जंहा मुख्यमंत्री का आदेश लागू नही होता…।।

सिंहघोष/रायगढ़/लैलूंगा.20.08.22- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण जन्माष्टमी के पावन दिवस पर कृष्ण कुंज का भूमिपूजन किया और शुष्क दिवस घोषित करते हुए पूरे राज्य के नगरीय निकायों में मांस मदिरा की बिक्री को प्रतिबन्धित किया है वही राज्य में एक ऐसी नगरीय निकाय है जंहा मुख्यमंत्री का आदेश का कोई सम्मान नही होता। नगरीय निकाय में पूरे दिन मांस की दुकाने खुली और धड़ल्ले से मांस की बिक्री भी हुई।
नगर पंचायत लैलूंगा को शासन प्रशासन के आदेश निर्देश की कोई परवाह नही होती। यंहा पदस्थ प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी पी श्रीवास्तव ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मांस मदिरा के प्रतिबंध के आदेश की अवहेलना की और पूरे दिन लैलूंगा से रायगढ़ रोड और लैलूंगा से पत्थलगांव रोड में खुलेआम मछली मुर्गे काटकर बिक्री किया गया।
दिन भर नींद में गाफिल रहने के बाद दोपहर में मुख्यमंत्री के आदेश की अनदेखी का विषय सोशल मीडिया में चर्चित रहा। उसके बाद नंगर प्रशासन आनन फानन में लगभग शाम को जगा और जागने के बाद चालानी कार्यवाही की गयी।
दुकानदारों ने बताया कि शासन के आदेश की जानकारी उन्हें नही दी गयी थी।चालानी कार्यवाही से पहले इन छोटे दुकानदारों को आदेशित किया जाना था। जो की नंगर प्रशासन के दायित्व की अनदेखी है।