रायगढ़

प्यास लगने पर कुआं खोदती है शहर सरकार:- उमेश अग्रवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम द्वारा बरसात में नालों की सफाई के दावे पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई

सिंहघोष/रायगढ़-27.06.23- शहर में जल भराव की विकराल समस्या को देखते हुए कुंभकर्णी नींद से जागी शहर सरकार ने 11 नालों की सफाई का प्रेस नोट जारी किया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा शहर सरकार प्यास लगने पर कुंआ खोदती है। मानसून विलंब से आया उसके बावजूद शहर सरकार नेता व अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए रहे थे मानसून आने के एक माह पहले नालों की सफाई का कार्य करवा लिया जाना चाहिए था ताकि वर्षा शुरू होते ही पानी भराव की समस्या से जनता को परेशानी न उठाना पड़े।

तेज वर्षा से पूरा शहर टापू बन गया आम जनता के पास निगम सरकार को कोसने का अलावा कोई विकल्प नहीं है। उमेश अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा शहर सरकारों में किन्नर महापौर मधु बाई का कार्यकाल सबसे खराब कार्यकाल माना जाता है लेकिन कांग्रेस की शहर सरकार ने इसका रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया पांच सालो में संजय कॉम्प्लेक्स का कायाकल्प नही कर पाने वाली निगम सरकार आपसी गुटबाजी की लड़ाई में व्यस्त है और कांग्रेस के पार्षद अपने ही महापौर की कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे है।

मीडिया में छपी खबरों में स्थानीय विधायक की टिकट काटे जाने की संभावना पर भी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा केवल कांग्रेस का एक असंतुष्ट धड़ा ही नही बल्कि आम जनता ही स्थानीय विधायक से नाराज़ है। जनता ने कांग्रेस का महापौर,सभापति,विधायक,मंत्री, मुख्यमंत्री बनाया लेकिन पांच सालो में जनता ने हश्र देख लिया । जनता की समस्या दूर करने की बजाय कांग्रेस भ्रष्टाचार में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button