छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिसकर्मियों की बाइक को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर मौत

Advertisement

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल नगर सैनिक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे अपनी सरकारी ड्यूटी के तहत रात्रि गश्त पर थे। जैसे ही वे सिहावा चौक के पास ‘संजय आर्ट्स’ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक:CG05 AV 0232 हिन्द ट्रांसपोर्ट) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मोटरसाइकिल नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।

100 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक टक्कर के कारण प्रधान आरक्षक विजय बैरागी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

pdf

घायल सैनिक रायपुर रेफर, आरोपी चालक गिरफ्तार
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल नगर सैनिक दिलीप पांडे को स्थानीय मसीही अस्पताल ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस महकमे में शोक की लहर
इस अचानक और दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्तव्य पथ पर अपने प्राण गंवाने वाले प्रधान आरक्षक विजय बैरागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button