Uncategorised


भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता विकास को देगा नई रफ्तार: अमित शाह

Advertisement
Advertisement

मेक इन इंडिया, किसान, MSME और स्टार्टअप सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा, आयात शुल्क में कटौती से बढ़ेगा व्यापार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को देश के तेजी से बढ़ते विकास इंजन के लिए एक नई ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न सिर्फ द्विपक्षीय व्यापार को मजबूती देगा, बल्कि मेक इन इंडिया, किसानों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और मछुआरा समुदाय के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह समझौता एक अहम कदम है। उन्होंने लिखा कि इस व्यापार समझौते के तहत भारत और अमेरिका कई वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

अमित शाह ने कहा कि यह समझौता मेहनती किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप क्षेत्र के नवाचारकर्ताओं और मछुआरों के लिए बड़ी तरक्की का माध्यम बनेगा। साथ ही इससे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और भारत की वैश्विक व्यापार में भागीदारी और मजबूत होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button