छत्तीसगढ़

पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड: झारखंड से दबोचा गया मुख्य शूटर, लूट के जेवर और मोबाइल बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Pendra Jeweller Murder Case: कोटमीकला बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर राहुल उर्फ मनीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए जेवर, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

Pendra Jeweller Murder Case: पेंड्रा बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी लूट और हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में शामिल राहुल उर्फ मनीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को झारखंड के देवघर जिले से बिहार STF और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी वारदात में सक्रिय रूप से शामिल था और पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Screenshot 2026-06-05 203022

डिजिटल ट्रैकिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में जिला पुलिस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला साइबर सेल और रेंज साइबर थाना की संयुक्त टीम लगातार इस मामले पर काम कर रही थी।

तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन झारखंड में मिली, जिसके बाद बिहार STF के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे जसीडीह, जिला देवघर से गिरफ्तार किया गया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल पिता बटेश्वर मंडल उम्र 30 वर्ष बिहार के बांका जिले का निवासी है। पुलिस पूछताछ और मेमोरेंडम बयान के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर उसके हिस्से के लूटे गए सोना-चांदी के आभूषण, चार मोबाइल हैंडसेट, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का मानना है कि इन बरामद वस्तुओं से मामले की जांच को और मजबूती मिलेगी।

यह सामान हुआ बरामद

Screenshot 2026-06-05 203018

  • सोना-चांदी के आभूषण
  • 04 मोबाइल हैंडसेट
  • इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
  • अन्य महत्वपूर्ण सामग्री

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

प्रदीप सोनी हत्याकांड में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें तीन स्थानीय आरोपी पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अब मुख्य शूटर राहुल उर्फ मनीष मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके बावजूद मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्षेत्र में चर्चित रहा था प्रदीप सोनी हत्याकांड

कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यवसायी से लूट और फिर हत्या की घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि जांच लगातार जारी है और मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस जांच की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जबकि अब सभी की नजर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button