Uncategorised

ओमान तट के पास टैंकर पर हमला, 24 भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए — इंडियन कोस्ट गार्ड और ओमान का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/मस्कट। ओमान के तट के पास सोमवार को पलाऊ ध्वज वाले एक व्यापारी टैंकर MT मैरिवेक्स पर कथित मिसाइल हमले के बाद आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए।

जानकारी के अनुसार, टैंकर मसीराह (ओमान) के पास लंगर डाले हुए था, तभी उस पर हमला हुआ। घटना की सूचना सबसे पहले चालक दल के एक सदस्य के परिजन ने मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) मुंबई को दी।

MRCC मुंबई और ओमान ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही MRCC मुंबई ने तुरंत ओमान समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र (OMSC) से संपर्क किया और संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। ओमान की ओर से पास के जहाजों को मोड़ा गया और दो बचाव हेलीकॉप्टर भी मौके पर भेजे गए।

लगभग 4 घंटे चले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल जहाज ओमान के मसीराह में सुरक्षित लंगर डाले हुए है।

इंडियन कोस्ट गार्ड का बयान
कमांडेंट अमित उनियाल ने कहा कि एमआरसीसी मुंबई हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ लगातार काम कर रहा है। भारतीय तटरक्षक बल समुद्री नाविकों की सुरक्षा और सुरक्षित समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button