BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय U19 टीम का ऐलान, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में टीम ODI सीरीज और मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। दौरे की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से होगी।
टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों खिलाड़ी ODI और मल्टी-डे दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगे।
अन्वय द्रविड़ को ODI टीम में मौका
ODI स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें रोहित अनिल यादव, इशान सूद और विकेटकीपर के तौर पर अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। हालांकि अन्वय द्रविड़ को मल्टी-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है। मल्टी-डे मैचों में मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।
श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम
ODI सीरीज की शुरुआत 4 जुलाई को हंबनटोटा में पहले मैच से होगी। दूसरा मैच 6 जुलाई और तीसरा मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 13 से 16 जुलाई तक गॉल में पहला मल्टी-डे मैच होगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 20 से 23 जुलाई तक कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय U19 ODI टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।
मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम
सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।







