छत्तीसगढ़

रायगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, गुरु पूर्णिमा पर करेंगे गुरु दर्शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 जुलाई को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कई धार्मिक और शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का पहला पड़ाव अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा होगा, जहां वे “श्री गुरु दर्शनम्” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात वे रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में “रेडी टू ईट” योजना के अंतर्गत अनुबंध पत्रों का वितरण करेंगे।

सीएम साय रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा भी जाएंगे, जहां वे बाबा सत्यनारायण के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम भी उपस्थित रहेंगे।

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सीएम का दौरा धार्मिक श्रद्धा और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का संगम साबित होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button