छत्तीसगढ़

रायगढ़ में AC कंप्रेसर ब्लास्ट से हड़कंप : पिता की मौत, बेटा घायल, दो बाइक जलकर खाक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
रायगढ़ की आईटीआई कॉलोनी में एसी कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजवीर घायल हो गया।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

मृतक का बीटा गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के मुताबिक राजवीर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दहशत से घरों से बहार निकले लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसी कंप्रेसर में हुए जोरदार विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर विंडो एसी के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। धमाका इतना तेज था कि, आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

मौके पर पहुंची पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एसी कंप्रेसर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button