रायगढ़ में प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, युवती ने कॉलोनी में जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

रायगढ़। Raigarh जिले के Lailunga थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक स्थान पर उसे थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉलर पकड़कर युवती ने जड़े थप्पड़, आरोपों से मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, Reman Bhargav पर युवती ने आरोप लगाया है कि वह पिछले लंबे समय से उसे अश्लील मैसेज भेजकर और कॉल के जरिए परेशान कर रहा था तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मना करने के बावजूद लगातार उत्पीड़न जारी रहा।
मंगेतर के साथ पहुंची युवती, कॉलोनी में हुआ विवाद
बुधवार को युवती अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर की कॉलोनी पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पत्नी भी आई सामने
वायरल वीडियो में युवती प्रोफेसर पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही है, जबकि प्रोफेसर की पत्नी माफी मांगती दिखाई दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने कई अन्य लड़कियों को भी परेशान किया है और उसे न्याय की मांग करनी है।
कॉलेज प्रशासन ने बताया निजी मामला
शासकीय महाविद्यालय कुंजारा के प्राचार्य एमएल पटेल ने कहा कि यह घटना कॉलेज परिसर से बाहर की है और इसे निजी मामला माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कॉलेज को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया— शिकायत के बाद हुआ समझौता
लैलूंगा थाना पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई।







