Uncategorised

Conocarpus Tree Ban CG : छत्तीसगढ़ में कोनोकार्पस के नए वृक्षारोपण पर प्रतिबंध, पर्यावरण विभाग ने जारी की अधिसूचना

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थानीय जैव विविधता, भू-जल और जनस्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव को देखते हुए लिया गया निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोनोकार्पस (Conocarpus) प्रजाति के नए वृक्षारोपण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सरकारी और निजी संस्थाओं पर भी लागू होगा प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ की भौगोलिक सीमा में अब कोई भी व्यक्ति, स्थानीय निकाय, शासकीय विभाग, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय संस्था, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक उपक्रम या अन्य संस्था कोनोकार्पस प्रजाति का नया वृक्षारोपण नहीं करेगी और न ही कराएगी।

पर्यावरणीय प्रभावों को देखते हुए फैसला

राज्य सरकार ने बताया है कि कोनोकार्पस एक आक्रामक विदेशी वनस्पति प्रजाति है। इसके कारण स्थानीय जैव विविधता, प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र, भू-जल संसाधनों और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

इन्हीं पर्यावरणीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके नए पौधरोपण पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम

सरकार का कहना है कि स्थानीय पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और देशज प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है। अब वृक्षारोपण अभियानों में स्थानीय एवं पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button