Uncategorised

दुर्ग रेलवे स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरे एरिया मैनेजर, मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक यात्री ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से यात्री का दायां पैर कट गया और अधिक रक्तस्राव के कारण उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान ओरिएंटल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर के रूप में

मृतक की पहचान संदीप कुमार सिन्हा (58 वर्ष) के रूप में हुई है। वे ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उनके पास रेलवे का मासिक पास था।

लोकल छोड़ सुपरफास्ट पकड़ने की कोशिश में हादसा

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी। इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद रवाना होने लगी।

इसी बीच संदीप कुमार सिन्हा ने लोकल ट्रेन छोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया। वे चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़े, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग खिसक गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।

ट्रैक पर गिरने से हुई मौत

संतुलन बिगड़ने के बाद उनकी पकड़ ट्रेन के गेट पर लगी रॉड से छूट गई और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। अधिक खून बहने से उनकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने घायल यात्री को ट्रैक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों से हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button