Uncategorised

समरसता संकल्प रायगढ़ : गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी अभियान, दीपोत्सव से समरसता यात्रा तक होंगे आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान की जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने मंगलवार को रायगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के समानता, सामाजिक न्याय, समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक : निर्मल सिन्हा

निर्मल सिन्हा ने कहा कि 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास ने “मनुष्य-मनुष्य एक समान” का संदेश दिया। उन्होंने जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए ‘बेगमपुरा’ जैसे समानता आधारित समाज की कल्पना की। उनका संदेश आज भी सामाजिक न्याय और समरसता की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

29 जुलाई से शुरू होगा समरसता संकल्प अभियान

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से होगी और 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

  • समरसता दीप महोत्सव (29 जुलाई): देशभर के 51 हजार मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, वाराणसी के संत रविदास घाट पर 11 हजार दीपों का विशेष दीपोत्सव।
  • कलश वंदन अभियान (29 जुलाई–10 सितंबर): गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे, जिनसे लगभग 21 हजार कलश स्थापित किए जाएंगे।
  • संत संपर्क अभियान (29 जुलाई–31 अगस्त): भाजपा पदाधिकारी गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संतों का सम्मान कर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
  • समरसता यात्रा (5 अक्टूबर–5 नवंबर): पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां से वाराणसी तक यात्रा निकाली जाएगी, जो कई राज्यों से होकर गुजरेगी।
  • छात्रावास संपर्क अभियान (26 नवंबर–15 जनवरी): देशभर के छात्रावासों में युवाओं के साथ ‘समरसता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘सबका साथ, सबका विकास’ से जोड़ा अभियान

निर्मल सिन्हा ने कहा कि गुरु रविदास का ‘बेगमपुरा’ का दर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प से मेल खाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, संत-महात्माओं और युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

प्रेस वार्ता में रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता में गुरुपाल सिंह भल्ला, सुभाष पांडे, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, जीवर्धन चौहान, अरुण कातोरे, पावन अग्रवाल, पवन शर्मा, अनुपम पाल, डिग्री लाल, सुषमा खलखो, यशवंत कुमार शिंदे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button