Uncategorised

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल की हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, रायगढ़ का बढ़ाया गौरव

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में आयोजित गेम्स क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक अंडर-14 एवं बालिका अंडर-14 टीम ने कांस्य पदक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम सहित चार राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बालक अंडर-14 टीम में अर्पित, चितेश, भव्य, मुकुंद, योवल, काशिश, चिरंजीवी, आयुष, अंश, कुणाल और पीयूष शामिल रहे।

वहीं बालिका अंडर-14 टीम में आर्या, हिमांशी, रुक्मणी, ईशा, मुक्ति, आराधना, खुशी और हेमप्रभा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता

विद्यालय की इस सफलता में स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री रजनीश सिंह एवं असिस्टेंट स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री सोमेश साहू का विशेष मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। खेल प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान अग्रवाल एवं सुश्री ममता मैम ने भी खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

विद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तम इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। वहीं एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास और को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button