देश विदेश

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% तक पहुंचने की उम्मीद, जून के आंकड़ों से बढ़ी संभावना

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जून 2026 के AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों का कुल डीए 63 प्रतिशत हो जाएगा।

जून 2026 का AICPI-IW आंकड़ा 151.9

श्रम ब्यूरो द्वारा जारी जून 2026 के AICPI-IW का सूचकांक 151.9 दर्ज किया गया है। पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर महंगाई भत्ता लगभग 63.76 प्रतिशत बनता है। हालांकि, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा पूर्णांक (Whole Number) में करती है, इसलिए इसे 63 प्रतिशत किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अभी नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

घोषणा का कर्मचारियों को इंतजार

यदि 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है, तो इसका लाभ लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। आमतौर पर सरकार महंगाई भत्ते में संशोधन की घोषणा निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद करती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button