छत्तीसगढ़

रायपुर : खेती को लाभकारी और आधुनिक बनाने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसान संवाद कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के नवाचार और उपलब्धियों पर हुई चर्चा

रायपुर। खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार कृषि और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित ‘किसान और किसानी-प्रोत्साहन तथा परिणाम’ विषयक संवाद कार्यक्रम में कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग, कृषि यंत्रीकरण और कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्ट खेती, नवाचार और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नए प्रयोग और आधुनिक तकनीक अपनाने वाले किसान प्रदेश की कृषि व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं।

कृषि विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग जगत और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान कृषि क्षेत्र में विकास, नवाचार और किसानों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button