छत्तीसगढ़

Viksit Bharat Ji Ramji Yojana : छत्तीसगढ़ में लागू हुई विकसित भारत जी रामजी योजना, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘विकसित भारत जी रामजी योजना’ को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आजीविका को मजबूत करने वाली ऐतिहासिक पहल बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

1 जुलाई 2026 से प्रदेश में लागू हुई योजना

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है। योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि गांवों के समग्र विकास को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका के अवसर बढ़ाना है।

श्रमिकों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को प्रत्येक वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 551 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि अब तक प्रदेश को कुल 1,593 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

318 प्रकार के विकास कार्य होंगे शामिल

सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण, आजीविका संवर्धन, पशुपालन, ड्रेनेज व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन से जुड़े कार्य, फॉरेस्ट फायर रोकथाम, ग्रामीण पुस्तकालय और पशु चिकित्सालय जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के सबसे बड़े निवेश वाली योजनाओं में शामिल होगी। इससे गांवों में रोजगार के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button