छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों के हथियारों का डंप बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखा था सामान

Advertisement

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्डी के जंगल-पहाड़ी इलाके में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार और अन्य सामग्री का डंप बरामद किया गया है। यह कार्रवाई बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की।

सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप

कांकेर के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 24 अगस्त को जवानों की टीम ग्राम मोरखण्डी के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध स्थान की जांच करने पर जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौजूद रही। जवानों ने सावधानीपूर्वक डंप की तलाशी लेकर हथियार और अन्य सामग्री बरामद की।

डंप से क्या-क्या मिला?

सुरक्षा बलों के अनुसार बरामद सामग्री में—

  • भारमार बंदूक – 4
  • भारमार बंदूक के बैरल – 3
  • वायरलेस सेट – 1
  • बिजली वायर – 3 बंडल
  • GPS – 1
  • छोटी सोलर प्लेट – 1
  • चार्जर – 1
  • नक्सली साहित्य
  • बड़ी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री

शामिल है।

आगे भी जारी रहेगा सर्चिंग अभियान

सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप की बरामदगी को नक्सल उन्मूलन अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। अभियान के बाद संयुक्त टीम के सभी जवान सुरक्षित अपने कैंप लौट गए।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों का सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button